spot_img
Homeमुंबई6301 करोड़ रुपये खर्च कर बनेगा GMLR ट्विन टनल

6301 करोड़ रुपये खर्च कर बनेगा GMLR ट्विन टनल

अक्टूबर से शुरू होगा  काम

मुंबई (सं. भा) : गोरेगांव- मुलुंड लिंक रोड प्रॉजेक्ट के तहत संजय गांधी नैशनल पार्क के नीचे बनने वाली जुड़वा टनल का काम जे कुमार और एनसीसी जेवी कंपनी करेगी। समांतर बनने वाली दोनों टनल की लंबाई 4.70 किमी होगी, वहीं टनल का व्यास 14.20 मीटर होगा। टनल जमीन के नीचे 20 मीटर से 220 मीटर तक हो सकती है। यह दोनों टनल गोरेगांव में फिल्म सिटी के पास से मुलुंड में खिंडीपाडा को जोड़ेगी। टनल के निर्माण पर बीएमसी 6301 करोड़ रुपये खर्च करेगी। गोरेगांव- मुलुंड लिंक रोड पूर्व उपनगर को पश्चिम उपनगर को जोड़नेवाला चौथा प्रमुख लिंक रोड है। प्रॉजेक्ट की कुल लंबाई 12.20 किमी है। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के पास 4.7 किमी का टनल बनाया जाएगा। इस टनल के बनने से पूर्वी उपनगर और पश्चिम उपनगर के बीच दूरी काफी कम हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com