spot_img
Homeमुंबईमहंगाई भत्ते से वंचित सरकारी कर्मचारी, आंदोलन की तैयारी

महंगाई भत्ते से वंचित सरकारी कर्मचारी, आंदोलन की तैयारी

मुंबई (सं. भा.) – लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाएं जहां योजना की राशि बढ़ने का इंतजार कर रही हैं, वहीं 8 महीने से महंगाई भत्ता नहीं मिलने से सरकारी कर्मचारी नाराज हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि सरकारी कर्मचारी काम बंद आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।

राज्य के लगभग 17 लाख सरकारी, अर्ध-सरकारी, शिक्षक, गैर-शिक्षण, नगर पालिका, जिला परिषद और अधिकारी वर्ग के कर्मचारी पिछले 8 महीनों से महंगाई भत्ते के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं।

इसका कारण सरकार द्वारा लाडली बहना योजना पर हर महीने लगभग 3700 करोड़ रुपए खर्च किया जाना बताया जा रहा है। सरकारी खजाने पर इस योजना का भारी असर पड़ा है, जिससे कर्मचारियों के भत्तों का भुगतान अटका हुआ है।
सरकार निकट भविष्य में होने वाले मनपा चुनावों को देखते हुए लाडली बहना योजना को जारी रखने पर अड़ी हुई है। इतना ही नहीं, विधानसभा चुनाव से पहले योजना की राशि 1500 से बढ़ाकर 2100 रुपए प्रति माह करने की भी योजना बनाई जा रही है।
सरकारी कर्मचारियों में इस मुद्दे को लेकर भारी आक्रोश है और वे जल्द ही काम बंद आंदोलन का ऐलान कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com