spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकालभैरव मंदिर में गुजरात के श्रद्धालु परिवार से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

कालभैरव मंदिर में गुजरात के श्रद्धालु परिवार से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी (सं.भा.) वाराणसी के कालभैरव मंदिर में गुजरात से दर्शन करने आए एक परिवार के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। नवसारी निवासी मुकेश भाई पटेल ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया कि वह अपने परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। निकास द्वार के पास लगी लाइन में खड़े होने के दौरान कुछ युवकों ने अचानक बैरिकेडिंग बंद कर दी, जिससे उनका परिवार अलग-अलग हो गया।

पीड़ित के अनुसार, उनके पिता ने युवकों से परिवार को एक साथ जाने देने की बात कही तो आरोपियों ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने उनके पिता का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। जब परिवार के लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपियों ने फोन छीन लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार किया गया, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के समय मंदिर परिसर में पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बाद कालभैरव मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं से कथित दुर्व्यवहार को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर में आए दिन बाहरी श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता और अव्यवस्था की शिकायतें सामने आती रहती हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com