spot_img
Homeउत्तर प्रदेशजनता दर्शन में सीएम योगी का भरोसा- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

जनता दर्शन में सीएम योगी का भरोसा- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

  1. उत्तर प्रदेश (सं.भा.) लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर पीड़ित को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से न्याय मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीब, जरूरतमंद और परेशान लोगों को राहत पहुंचाना है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने जमीन कब्जा, इलाज, प्रशासनिक शिकायतों और अन्य जन समस्याओं से जुड़े प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री को सौंपे। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। उन्होंने भू माफियाओं और दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद लोगों के समुचित इलाज और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। जनता दर्शन के दौरान बिहार से पहुंची एक महिला ने स्थानीय भाषा में मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए कहा कि वह केवल उनके दर्शन करने आई हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया और भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों से अकारण घर से बाहर न निकलने तथा परिवार का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com