राकेश चौबे.
नायगांव (सं. भा.) : शिवसेना (यूबीटी) नायगांव शहर प्रमुख मंगेश चव्हाण के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परेरा नगर में भव्य पारिवारिक मिलन एवं हल्दीकुंकू समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक मराठी परिधान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. ज्योतिताई ठाकरे (उपनेता) ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा को महाराष्ट्र की सभी बहनें ‘लाड़की’ नजर आती थीं, लेकिन चुनाव के बाद महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को भुला दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन सरकार मौन है। अब समय आ गया है कि नारी शक्ति अपनी ताकत दिखाए।

इस अवसर पर विभिन्न महिला पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह में माधुरी मंगेश तम्हाणे, किरणताई चेंदवणकर, नायगांव पुलिस उपनिरीक्षक मनीषा पाटिल, नीलमताई जे. म्हात्रे (पूर्व नगरसेविका), चरणताई म्हात्रे, रश्मि नायर, सिद्धि वाडेकर, मालिनी म्हात्रे, रेशमा अत्तर, विनोद म्हात्रे, पंकज देशमुख, प्रवीण म्हाप्रालकर, जगदीश कदम, जनार्दन म्हात्रे, शशिभूषण शर्मा, उमेश नाइक, सुरेश भोगले, हृदयनाथ भोईर, चेयरमैन निकम, मोहन पाटिल, सुनील मिश्रा सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चैताली मंगेश चव्हाण (महिला संगठक, नायगांव पूर्व) ने किया।


