मीरा-भाईंदर (सं. भा.) – होली के अवसर पर मीरा रोड में सामाजिक संस्था जलधारा द्वारा भव्य होली स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में फूलों की होली खेली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
लोकगायक सुरेश शुक्ला और उनकी टीम ने शानदार गीत-संगीत प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। राधा-कृष्ण की रासलीला झांकी ने समा बांध दिया और भक्तों को भक्ति रस में डुबो दिया।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, पूर्व विधायक गीता जैन, सिद्धिविनायक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी और शिक्षाविद लल्लन तिवारी सहित विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संस्था प्रमुख भरत मिश्रा ने बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष रूप से महिलाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन में उमड़ी भारी भीड़ ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।


