spot_img
Homeमुंबईपैसों के लेनदेन की वजह से पति ने पत्नी की हत्या की

पैसों के लेनदेन की वजह से पति ने पत्नी की हत्या की

शराब के नशे में उठाया क्रूर कदम

मुंबई (सं भा ): घर में पैसों के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी का गला बेडशीट से घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना एक निर्माणाधीन सोसाइटी की साइट पर हुई, जहां पति-पत्नी मजदूरी कर रहे थे और अस्थायी शेड में रहते थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवाद उस समय बढ़ गया जब पति ने गांव जाने के लिए पैसे मांगे और पत्नी ने देने से मना किया। तब शराब के नशे में धुत आरोपी ने क्रूर कदम उठाया।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि घटना रात करीब 1 बजे हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। इलाके में पिछले तीन दिनों में यह तीसरी हत्या की घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com