तस्करी के जरिये गुजरात भेजी जा रही थी
पालघर (सं. भा.) कस्टम समेट अन्य करों की चोरी करते हुए तस्करी के माध्यम से शराब बेचने का मामला सामने आया है जिसमे पुलिस ने तस्करी कर गुजरात भेजी जा रही लाखों की अवैध शराब बरामद कर उसे जब्त कर लिया है। पालघर से ₹3.68 लाख कीमत की भारत में बनी विदेशी शराब को जब्त किया गया है। इस शराब की तस्करी के जरिये गुजरात में भेजी जा रही थी जहां शराब प्रतिबंधित है। पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गुजरात के नवसारी का रहने वाला नसीमुद्दीन हफीज शराब की कथित तस्करी में शामिल है और वह महाराष्ट्र के धुले से जव्हार-मोखाडा के रास्ते गुजरात में शराब की तस्करी करता है। उन्होंने कहा कि मोखाडा के नीलमटी में एक कार नाकेबंदी वाली जगह पर नहीं रुकी तो उसका पीछा किया गया। कार का कुछ देर पीछा करने के बाद चालक अमृतलाल डोडेजा को पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान उसने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की। उससे पूछताछ में उसके सहयोगी ललित कुमार सुमद को गिरफ्तार किया गया जो दूसरी कार चला रहा था जिसमें शराब रखी थी। अधिकारी ने बताया, ‘इसके बाद एक और कार को जब्त किया गया।



