spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपीसीएफ एवं यूपीएसएस धान क्रय केन्द्र प्रभारियों से अभद्रता

पीसीएफ एवं यूपीएसएस धान क्रय केन्द्र प्रभारियों से अभद्रता

👉मण्डलीय अधिकारी/ संयुक्त आयुक्त एवं क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीएफ पर गंभीर आरोप
👉साधन समिति सचिव परिषद ने किया प्रदर्शन
👉मण्डल से हटाने की माँग पर अड़े पीड़ित, कार्यवाही तक बाधित रहेगी धान ख़रीद

...प्रमोद श्रीवास्तव

फ़तेहपुर (सं. भा.) । पीसीएफ एवं यूपीएसएस धान क्रय केन्द्र प्रभारियों का उच्चाधिकारियों द्वारा उत्पीड़न, उगाही एवं अनायास क़ानूनी कार्यवाही किए ज़ाने के विरोध में साधन समिति सचिव परिषद के बैनर तले पदाधिकारियों एवं पीड़ितो ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए ज़िलाधिकारी को एक शिकायतीपत्र सौंपा जिसमें मण्डलीय अधिकारी हरेन्द्र सिंह संयुक्त आयुक्त एवं क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीएफ ब्रजेश यादव पर न सिर्फ़ कड़ी कार्यवाही की माँग की बल्कि चेतावनी दी कि कार्यवाही होने तक धान ख़रीद बाधित रहेगी।
शिकायतीपत्र में साधन समिति सचिव परिषद के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह एवं महामन्त्री नेकपाल सिंह ने पीड़ितो के हवाले से बताया गया है कि धान क्रय केन्द्र प्रभारी पीसीएफ एवं यूपीएसएस मेहनत एवं ईमानदारी से किसानों का धान ख़रीद कर रहे थे, किन्तु विगत 23 दिसम्बर को मण्डलीय अधिकारी हरेन्द्र सिंह संयुक्त आयुक्त एवं क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीएफ ब्रजेश यादव द्वारा संयुक्त रूप से क्रय केन्द्र सीतापुर, मुराँव, कटोघन, टेक्सारी, महरहा, खजुहा आदि का निरीक्षण किया गया।
आरोप है कि इस दौरान ब्रजेश यादव द्वारा केन्द्र प्रभारियों को अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया एवं धन की माँग की गई। बताया गया कि जब केन्द्र प्रभारियों ने असमर्थता जताई तो देख लेने की धमकी दी और 24 दिसम्बर को केन्द्र प्रभारी मुराव के ऊपर प्राथमिकी दर्ज़ कराने हेतु कार्यवाही कर दिया।
शिकायतीपत्र में साधन समिति सचिव परिषद द्वारा डीएम को बताया गया कि पीसीएफ एवं यूपीएसएस धान क्रय केन्द्र प्रभारी उपरोक्त परिस्थितियों ख़ासकर मानसिक प्रताड़ना सहन करने की क़तई स्थिति में नहीं है। इसलिये आज से धान ख़रीद तब तक बन्द रखी जायेगी जब तक उक्त अधिकारियों को मण्डल से हटाया नहीं जाता और इनके ख़िलाफ़ कार्यवाही नहीं की जाती।


साधन समिति सचिव परिषद ने अपने इस निर्णय से ज़िला प्रबंधक पीसीएफ, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, ज़िला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, अपर ज़िलाधिकारी/ज़िला ख़रीद अधिकारी, प्रबन्ध निदेशक पीसीएफ लखनऊ, आयुक्त खाद्य एवं विपणन उप्र लखनऊ, अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (अधि.) सहकारिता उप्र लखनऊ, आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता लखनऊ को भी अवगत करा दिया है।
प्रदर्शनकारियो में कृष्ण पाल सिंह, अरुण श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह, मान सिंह कछवाह, देवनरायन पाल, हमीद अली, राम प्रताप सिंह, कोमल सिंह, महेश प्रताप सिंह, चन्द्रभान सिंह, ज्ञान सिंह, राम बरन, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, अंबोल सिंह, ओम प्रकाश, अरुण कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, शिव बहादुर सिंह, सुमन्त सिंह, दिनेश कुमार सिंह, दिनेश सिंह, मान सिंह, दिनेश कुमार, योगेन्द्र कुमार सिंह, रवींद्र कुमार सिंह, आनंद पाल सिंह, नेकपाल सिंह, पुत्तन सिंह आदि शामिल रहे। ख़बर है कि उच्चाधिकारियों द्वारा प्रकरण का संज्ञान लेने के बाद जॉच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है किन्तु पीड़ित त्वरित कार्यवाही की माँग पर अड़े हुए है। वही धान ख़रीद बाधित हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com