spot_img
Homeमुंबईसोशल मीडिया पर बीजेपी की पूर्व नगरसेविका के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, आरोपी...

सोशल मीडिया पर बीजेपी की पूर्व नगरसेविका के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार

कांदिवली (स भा): सोशल मीडिया पर एक पूर्व नगरसेविका के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। समता नगर पुलिस ने आरोपी चंद्रकांत गायकवाड (चंदू) को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने फेसबुक लाइव के दौरान बीजेपी की पूर्व नगरसेविका सुरेखा पाटील के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था। आरोपी को बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फेसबुक लाइव के जरिए अपमान
पुलिस को यह शिकायत बीजेपी कार्यकर्ता रविकांत विश्वकर्मा ने दी थी। शिकायत के अनुसार, गायकवाड ने 3 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे लोखंडवाला रिक्शा स्टैंड, बेवचा बस स्टॉप, कांदिवली पूर्व से फेसबुक लाइव किया था। इस वीडियो में उसने न केवल पूर्व नगरसेविका के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि समता नगर पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। शिकायतकर्ता ने इस वीडियो का स्क्रीनशॉट और फेसबुक लिंक पेन ड्राइव में पुलिस को सबूत के तौर पर सौंपा है। पुलिस उप निरीक्षक निकिता कोलपकर ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com