spot_img
Homeमुंबईइकबाल अंसारी की अपील: BJP और योगी का दो साथ

इकबाल अंसारी की अपील: BJP और योगी का दो साथ

अयोध्या (सं. भा.) : राम मंदिर के कभी घोर विरोधी और बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी द्वारा की गई एक अपील ने सबको चौंका दिया है। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में 5 फरवरी को मतदान होने वाला है और उसके पहले इकबाल अंसारी की अपील को सियासी नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है। अंसारी ने इस चुनाव में मिल्कीपुर की जनता से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और BJP को साथ देने का आह्वान किया है।
मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी की ओर से जोरदार कोशिश की जा रही है। इस उपचुनाव को दोनों दलों के बीच प्रतिष्ठा की जंग माना जा रहा है। इस उपचुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

इस बीच बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने भाजपा के पक्ष में अपील जारी करके हर किसी को चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों के कारण आज अयोध्या का रंग रूप बदल गया है। अयोध्या में विकास के ढेर सारे काम किए गए है। ऐसे में मिल्कीपुर के लोगों को भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साथ देना चाहिए।

मिल्कीपुर के लोग योगी का साथ दें

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में 5 फरवरी को मतदान होने वाला है और उसके पहले इकबाल अंसारी की अपील को सियासी नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है। इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या में सड़‌क, पार्क सहित अन्य सारी चीजों को दुरुस्त बनाने का प्रयास किया गया है। अयोध्या के प्रति देश- दुनिया में काफी आकर्षण दिख रहा है। इस कारण यहां के लोगों को योगी और भाजपा का साथ देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में मेरी दुआ है कि भाजपा जीते और यहां पर कमल खिले। उन्होंने कहा कि मैंने लोकसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा के लिए दुआ मांगी थी और अल्लाह ने मेरी हुआ सून ली। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को जीत हासित हुई और नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बने। अब मैंने मिल्कीपुर उपचुनाव में भी भाजपा के लिए दुआ मांगी है।

उपचुनाव में हो रहा कड़ा मुकाबला

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की ओर से चंद्रभानु पासवान को प्रत्याशी बनाया गया है। पासी समाज से ताल्लुक रखने वाले बंद्रभानु पासवान ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा रखी है। उनकी मदद के लिए योगी सरकार के कई मंत्री मिल्कीपुर में डेरा डाले हुए हैं। इन मंत्रियों को अलग-अलग जातियों से समीकरण साधने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान अयोध्या में जीत हासिल करके पूरे देश में सनसनी फैलाने वाले अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को अपना प्रत्याशी बनाया है। सपा प्रत्याशी का समीकरण साधने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव भी जल्द ही मिल्कीपुर पहुंकने वाले हैं। बेटे की जीत के लिए अवधेश प्रसाद ने भी इलाके में डेरा डाल रखा है।

भाजपा के लिए क्यों अहम है उपचुनाव

भाजपा के लिए यह उपचुनाव इसलिए महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि पार्टी उपचुनाव में जीत हासित करके तोकसभा चुनाव के दौरान अयोध्या में मिती हार का बदला तेना चाहती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपचुनाव को प्रतिष्ठा का सकत बना दिया है और वे उपचुनाव से पूर्व कई बार मिल्कीपुर का दौरा कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com