सातारा (सं. भा.) । महाराष्ट्र राज्य आईटीआई निदेशक संगठन का 23वां अधिवेशन सातारा में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस समारोह में राज्यभर से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अधिवेशन का उद्घाटन विधायक जयंत आसगावकर ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त आईटीआई निदेशकों को विशेष सम्मान से नवाज़ा गया।
महाराणा प्रताप राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुर्ला, मुंबई में कार्यरत शिल्प निदेशक गंगाराम बाबूराव कोलापटे को कौशलाचार्य राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान कर दिया गया, जिसने समारोह को गौरवपूर्ण बना दिया।
श्री कोलापटे ने यह पुरस्कार अपने समर्पणशील कार्य के साथ-साथ अपने सहयोगी निदेशकों, गट निदेशकों और संस्थान के प्राचार्य को समर्पित करते हुए कहा कि यह सफलता टीम भावना का परिणाम है।
यह सम्मान न केवल कोलापटे की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि राज्य के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र की प्रतिष्ठा को भी और ऊंचाई प्रदान करता है।
आईटीआई निदेशक कोलापटे बने राष्ट्रीय गौरव
RELATED ARTICLES


