spot_img
Homeमुंबईलोढ़ा के साथ राज्यपाल से मिला जैन समाज

लोढ़ा के साथ राज्यपाल से मिला जैन समाज

मुंबई (सं. भा.) । जैन समाज की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात की। सोशल मीडिया पर कुछ समाज कंटकों द्वारा जैन समाज के प्रति भ्रामक और तथ्यहीन अफवाह फ़ैलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए अनुरोध किया।

जैन समाज के भावेश चंदूलाल दोशी ने बताया कि कुछ विकृत मानसिकता के लोग जो जैन दर्शन से अनभिज्ञ हैं सोशल मीडिया पर गलत बातें पोस्ट कर रहे हैं, जिस पर शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए हमने भाजपा विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में राज्यपाल को अपने समाज की समस्याओं से अवगत कराया है। समाज को पूर्ण विश्वास है कि राज्यपाल हमें न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com