मुंबई (सं. भा.) । कोरोना काल में ठप पड़े व्यवसाय से धोबी समाज के सामने जीवन यापन की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत से भाजपा विधायक दिनेश चौधरी ने मुंबई में आकर महापौर किशोरी पेंडणेकर के साथ धोबी समाज के लोगों को राशन किट का वितरण किया।
गौरतलब हो कि महालक्ष्मी के सात रास्ता स्थित धोबीघाट में बड़ी संख्या में धोबी समाज के लोग पीढ़ी दर पीढ़ी से कपड़े धोने का व्ययसाय करते आ रहे हैं। कोरोना काल में धोबी समाज का हाल-चाल लेने और उन्हें सहायता करने के उद्देश्य से भाजपा विधायक दिनेश चौधरी मुंबई आए और समाज को राशन आदि देकर उनका हौसला बढ़ाया। बता दें कि सात रास्ता स्थित धोबीघाट बहुत ही पुराना और चर्चित धोबीघाट है, जिसका कुछ हिस्सा हेरिटेज में भी आता है। इस अवसर पर स्थानीय नगरसेविका एवं महापौर किशोरी पेंडणेकर के साथ धोबी कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन संतोष कनौजिया, वैशाली काले, जितेन्द्र कनौजिया, दशरथ कनौजिया, अच्छेलाल कनौजिया आदि मौजूद थे।


