मुंबई (सं. भा.) । कोरोना काल में आम लोगों के साथ दिव्यांगो को भी एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसको ध्यान में रखते हुए एक समारोह में उन्हें मुफ्त व्हील चेयर और ट्राई साईकल प्रदान की गई। विश्व साइकिल दिवस पर सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में दिव्यांगों को एक संक्षिप्त समारोह में मुफ्त व्हीलचेअर एवं ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। पूर्व नगरसेवक एवं मुंबई भाजपा सचिव विनोद शेलार के प्रयास से भाजपा मालाड विधानसभा और साईं प्रबोधन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन किया गया।
मालाड पश्चिम के मालवणी गेट नंबर पांच स्थित बुद्ध विहार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी के हाथों 27 दिव्यांगों को मुफ्त व्हीलचेअर और ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गणेश खनकर, दिलीप पंडित, युनूस खान, नगरसेविका जया तिवाना, सुनील कोली, नरेंद्र राठोड़, हर्ष टिबड़ेवाल, हेमांग जांगला, दीपक जोशी आदि उपस्थित थे।


