spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर देहात पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार

कानपुर देहात पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार

कानपुर देहात (सं. भा.) थाना रूरा के अंतर्गत लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर लुटेरों को पुलिस व एसओजी ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास दो तमंचे, दो कारतूस, लूट में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल, 42 सौ रुपये नकदी व मोबाइल आदि बरामद कर लिए हैं।

पूछताछ में लुटेरों ने बैंक मैनेजर व डाक विभाग के कर्मी से लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। पुलिस गिरफ्तार लुटेरों से उनके अन्य साथियों को लेकर भी पूछताछ कर रही है।

डेढ़ महीने में दो बड़ी घटनाओं को दिया था अंजाम

कानपुर देहात में थाना रूरा के अंतर्गत 7 जून व 15 जुलाई को बैंक मैनेजर व डाक विभाग के कर्मी से कुछ शातिर लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसको लेकर पीड़ितों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई थी। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम के साथ एसओजी टीम रात दिन काम कर रही थी।

इसी दौरान देर रात मुखबिर की सूचना व सर्विलांस से बदमाशों की लोकेशन मिलने के बाद एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम व एसओ रूरा प्रवीण कुमार पुलिस व एसओजी टीम के साथ इंजुआरामपुर के पास घेराबंदी कर मिंडा पुरवा थाना ठठिया कन्नौज निवासी प्रदीप,सूखमपुर थाना रसूलाबाद निवासी पंकज और दीपू उर्फ देवेंद्र यादव को दबोच लिया।

सुनसान जगह पर देते थे लूट की घटना को अंजाम

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए शातिर लुटेरों ने बताया कि उनके द्वारा ऐसे मोटरसाइकिल सवार को चिन्हित किया जाता था जो कि अकेले आ-जा रहा होता था। उसके बाद उसका पीछा करते हुए सूनसान जगह पर उसे रोकते थे। रुकने के बाद उसकी मोटरसाइकिल की चाभी को निकालकर दूर फेंक देते थे। उसके पास से जो कुछ भी मिलता था जबरन लूट लेते थे। फिर मौका देख वहां से फरार हो जाते थे।

कई थानों में दर्ज है लुटेरों के खिलाफ मुकदमें

क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि पूछताछ में लुटेरों ने रेकी करने के बाद सुनसान स्थान देखकर वारदात करने की जानकारी दी। पकड़े गए लुटेरों के खिलाफ अन्य थानों में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इसी के साथ साथ इनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com