spot_img
HomeमुंबईIAS के लिए महाराष्ट्र सरकार की केंद्र से गुहार प्रभारियों से चलाया...

IAS के लिए महाराष्ट्र सरकार की केंद्र से गुहार प्रभारियों से चलाया जा रहा है काम

मुंबई (सं. भा.)  : महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ते कार्य का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से 35 नए आईएएस अधिकारियों की मांग की है। वैसे, महाराष्ट्र में कुल 415 आईएएस अधिकारियों के कुल पोस्ट है, लेकिन करीब 330 अधिकारी ही कार्य कर रहे हैं। बाकी के खाली पद पर प्रभारी के माध्यम से काम चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हस्ताक्षर का पत्र केंद्र सरकार के कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग को भेजा गया है, लेकिन मुख्यमंत्री के पत्र पर केंद्र सरकार अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। ऐसे में, राज्य सरकार की नजर केंद्र सरकार पर है कि वह कितने अधिकारियों को भेजती है। वैसे केंद्र के कार्मिक व प्रशिक्षण हर पांच साल में अध्ययन करता है कि कौन से राज्य को कितने और आईएएस अधिकारियों की आवश्यकता है। वैसे, हर जितने आईएएस अधिकारी सेवानिवृत्त होते हैं उतने अधिकारी केंद्र नहीं देता, इससे गैप बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में राज्य में 415 आईएएस अधिकारियों के पोस्ट है, लेकिन कार्यरत करीब • 330 के आसपास ही है। इसमें महाराष्ट्र कैडर के कई सारे अधिकारी केंद्र सरकार में कार्यरत है। इससे और भी अधिकारी कम हो गए हैं। अगले दो साल में करीब 47 आईएएस अधिकारी रिटायर होने वाले हैं। सरकार के सामने आईएएस अधिकारियों को लेकर संकट खड़ा हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com