- रामानुजाचार्य गुप्तेश्वर महाराज की उपस्थिति में पांच विभूतियों का सम्मान
ठाणे (सं. भा.)। मानस प्रयास द्वारा आयोजित गोस्वामी तुलसीदास जयंती उत्सव २०२३ ठाणे में संपन्न हुआ। कार्यक्रम परम वीतरागी जगद्गुरु रामानुजाचार्य गुप्तेश्वर महाराज (पूर्व डीजीपी – बिहार) की उपस्थिति में संपन्न हुआ। तुलसी जयंती के अवसर पर ठाणे पश्चिम के मां कृपा बैंक्वेट हॉल में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचविभुतियों का सम्मान किया गया, जिसके अंतर्गत मानस विवेकश्री गुप्तेश्वरजी महाराज, मानस समाजश्री केपी मिश्र, मानस सेवाश्री सुशील कुमार इंदोरिया, मानस साहित्यश्री अभय मिश्र और मानस उद्योगश्री मनोज सिंह को सम्मान देकर उनको सम्मानित किया गया।

विशेष विशेष अतिथियों में स्थानीय भाजपा नेता संजय वाघुले, भाजपा-मुंबई के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, भाजपा-मुंबई के प्रवक्ता उदय प्रताप सिंहजी, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, नगरसेवक भरत चव्हाण, नगरसेवक एकनाथ भोईर, नगरसेवक दिलीप बारटक्के, राजाभाऊ गवारी, समाजसेवी पंकज मिश्र, सुरेंद्र उपाध्याय, केडी सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी पं दुर्गाप्रसाद पाठक, पं विदेह महाराज जी, शंभूनाथ मिश्र, प्रसिद्ध गायक सुरेश शुक्ल आदि मान्यवरों की उपस्थिति रही।
संस्था की आयोजन समिति के कमलेश मिश्रा, अरुण शुक्ल, अजेय मिश्रा, अनिल मिश्रा, दयाशंकर शुक्ल, सुरेश मिश्रा, पंकज सिंह, सुनिल मिश्रा, उदय पांडे, राजेश पांडेय, सचिन दुबे , नरेंद्र शुक्ल , शिवसागर मिश्र ,
संजय मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।


