मुंबई (सं. भा.) : देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की स्वतंत्रता हेतु शहीद हुतात्माओं को आदरांजलि स्वरूप , संपूर्ण देश भर में ” मेरी माटी, मेरा देश ” अभियान संपन्न करने का आदेश दिया।
देश के लिए बलिदान देनेवाले शूर वीर स्वतंत्रता सैनिकों का सम्मान करना , इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है । इस अभियान के अंतर्गत उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले अध्यक्षता में 17 सितंबर को गोरेगांव विधानसभा मतदारसंघ में विधायक व पूर्व राज्यमंत्री विद्या ठाकुर की अगुआई में ” मेरी माटी , मेरा देश” अभियान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न पवित्र स्थलों की पवित्र माटी “अमृत कलश” में संकलित की गई। “अमृत कलश” में पवित्र माटी संकलित करने का सौभाग्य प्राप्त होने हेतु विधायक विद्या ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर, विधान सभा अध्यक्ष विजय गायकवाड, पूर्व नगरसेवक हर्ष पटेल, वार्ड अध्यक्ष रजनीकांत सोनी प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


