spot_img
Homeमुंबईउत्तन में बनेगा मेट्रो-9 का कारशेड

उत्तन में बनेगा मेट्रो-9 का कारशेड

  • निर्माण का रास्ता हुआ साफ

मुंबई (सं. भा.) मेट्रो 9 के लिए उत्तन में कार शेड निर्माण का रास्ता साफ़ हो गया है। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की कार्यकारी समिति की हुई बैठक में ऋत्विक और सोमा कंपनियों के बीच जॉइंट वेंचर के तहत ठेका मंजूर किया गया है। इस कंपनी को 701 करोड़ रुपये में ठेका दिया गया है, जो कि टेंडर में दी गई रकम से 75 करोड़ रुपये ज्यादा है। बता दें कि दहिसर से मीरा भायंदर के बीच मेट्रो लाइन 9 का निर्माण एमएमआरडीए द्वारा किया जा रहा है। इस मेट्रो लाइन की लंबाई 13.6 किमी है और इसमें 10 स्टेशन होंगे।


पहले इस मेट्रो लाइन का कार शेड राई-मुर्धे गांव में बनाया जाना था, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया था। इसके बाद कार शेड को अन्य जगह स्थानांतरित करने की भी मांग उठी। परिणामस्वरूप आस-पास कोई वैकल्पिक साइट नहीं होने की वजह से एमएमआरडीए ने इस कार शेड को डोंगरी में स्थानांतरित करने का फैसला किया। फिलहाल इस जगह पर 40 हेक्टेयर जमीन पर कार शेड का निर्माण होने जा रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एमएमआरडीए ने इस कार शेड के निर्माण के लिए 626 करोड़ रुपये की निविदाएं आमंत्रित की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com