spot_img
Homeमुंबईऑनलाइन ठगी में खोए पैसे लौटे, मालवणी पुलिस बनी पीड़ित की उम्मीद

ऑनलाइन ठगी में खोए पैसे लौटे, मालवणी पुलिस बनी पीड़ित की उम्मीद

मुंबई(सं भा): साइबर ठगी के मामलों में जहां अधिकतर लोग अपनी मेहनत की कमाई खोने के बाद लाचार महसूस करते हैं, वहीं मालवणी पुलिस ने तत्परता और तकनीकी दक्षता से एक कारोबारी को बड़ी राहत दिलाई है।
तीन महीने पहले ऑनलाइन ठगी में गंवाए गए ₹99,995 रुपये अब पीड़ित को वापस मिल गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 26 जून को मालवणी निवासी कारोबारी चंपालाल परमार के बैंक खाते से बिना ओटीपी साझा किए रकम डेबिट हो गई थी। परमार ने तुरंत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मालवणी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और तकनीकी विश्लेषण के ज़रिए पता लगाया कि ठगी की राशि किस बैंक में ट्रांसफर की गई थी।
पुलिस ने संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से संपर्क कर रकम फ्रीज करवाई। इसके बाद बोरीवली मजिस्ट्रेट कोर्ट से आदेश प्राप्त कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद राशि पीड़ित के खाते में वापस जमा कराई गई।
रकम वापस मिलने पर चंपालाल परमार ने कहा, “मुझे उम्मीद नहीं थी कि पैसा वापस मिलेगा, लेकिन मालवणी पुलिस ने यह कर दिखाया।” उन्होंने पुलिस का आभार जताया। डीसीपी संदीप जाधव ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या साइबर गतिविधि की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में दें, ताकि समय रहते ठगी की रकम फ्रीज कराई जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com