spot_img
Homeमुंबईकोई भी नहीं रहेगा वैक्सीन से वंचित

कोई भी नहीं रहेगा वैक्सीन से वंचित

कचरा चूननेवालों को टीकाकरण

मुंबई (सं. भा.) कोरोना महामारी से कोई नहीं बच पाया है, फिर चाहे बच्चा हो या बूढ़ा, या फिर अमीर हो या गरीब। ऐसे में मनपा ने संकल्प लिया है कि मुंबई में रहनेवाला कोई भी व्यक्ति वैक्सीन से वंचित न रहे। इसी कड़ी में मनपा अब सामाजिक संस्था के साहियोग से कचरा चूननेवालों का टीकाकरण कर रही है।

मनपा समाज के हर उस तबके तक पहुंच रही है जो टीकाकरण से वंचित है। हाल ही में मनपा ने किन्नरों के लिए विशेष टीकाकरण मुहिम चलाई थी। इसी कड़ी में मनपा ने अब कचरा चुननेवालों का टीकाकरण करने का कार्य शुरू किया है। शनिवार और रविवार दो दिन का कैंप लगाकर धारावी जैसे इलाके में कचरा बीनने वालों को वैक्सीन दी जा रही है। शनिवार को ऐसे लगभग १,२०० लोगों को वैक्सीन दी गई। क्रिसमस के मौके पर वैक्सीन लगाकर उन्हें तोहफा दिया गया है। मनपा के साथ-साथ स्थानीय लोग और एक सामाजिक संगठन भी इस पहल में अपना योगदान दे रहे हैं। मनपा जी नार्थ वार्ड और सीवरेज ट्रीटमेंट विभाग के क्लीनअप फाउंडेशन इस पहल में जुटा है। यहां कल कुल 1,200 से अधिक कचरा चूननेवालों को वेक्सीन दी गई। रविवार को भी लगभग 1,300 लोगों को वैक्सीन देने का टार्गेट तय किया गया है। मनपा ने यहां कुल ढाई हजार कचरा वालों को वेक्सीन देने का लक्ष्य रखा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com