spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअवैध संबंध के शक में बीच सड़क पत्नी की गला रेतकर हत्या

अवैध संबंध के शक में बीच सड़क पत्नी की गला रेतकर हत्या

शिवली (सं. भा.) : शिवली के प्रतापपुर खास में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की पिटाई के बाद बीच सड़क धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। वहीं उसके माता-पिता भी घर में ताला लगाकर गायब हो गए। पुलिस पहुंची और ग्रामीणों व मायके पक्ष से पूछताछ की। पुलिस की टीम हत्यारोपित की तलाश में जुटी है।

प्रतापपुर खास निवासी मजदूर अमित कुमार घर में 30 वर्षीय पत्नी पूजा, दो वर्षीय बेटी मैगी, पिता मलखू व मां संग रहता है। अमित अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक करता था इससे आए दिन विवाद होता था। रविवार देरशाम को भी इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इसके बाद अमित ने पूजा को पीटना शुरू कर दिया। पीटते हुए उसे बाहर सड़क पर ले आया और यहां पर किसी धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी और वहां से भाग निकला। बहू की हत्या के बाद मलखू भी पत्नी व मासूम बच्ची को लेकर घर में ताला डालकर फरार हो गया। सीओ रसूलाबाद विजयेंद्र दुबे, थाना प्रभारी शिवली मुकेश बाबू व पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो लोगों ने आए दिन विवाद होने की बात कही। पूजा के मायके लुधौरा से मां सावित्री व बाकी स्वजन पहुंचे। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या करने की बात कही। सीओ ने बताया कि एक टीम को तलाश के लिए लगाया गया है। मायके पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होगा।
दहशत में रहे ग्रामीण अमित ने बीच सड़क वारदात को अंजाम दिया। उसे हत्या करता देख लोग दहशत में आ गए। किसी की हिम्मत नहीं हुई कि बीचबचाव करे। वहीं घटना देखने के बाद भी पुलिस पूछताछ में लोगों ने सड़क पर हत्या होते देखने की बात से इन्कार कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com