मुंबई सं भा): गोरेगांव पूर्व स्थित आमदार सुनील प्रभु जी के जनसंपर्क कार्यालय में बहुभाषिक समाचारपत्र ‘युगवार्ता मंथन’ का भव्य विमोचन संपन्न हुआ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष आवाज़ को मराठी, हिन्दी और अंग्रेज़ी — तीनों भाषाओं में एक साथ पहुँचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अख़बार का विमोचन दिंडोशी विधानसभा के लोकप्रिय आमदार सुनील प्रभु जी के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाजसेवक राजेश पाल जी, संरक्षक बिरेन्द्र पांडेय, तथा वरिष्ठ पत्रकार ओ.पी. तिवारी, मेट्रो दिनांक की मुद्रक मंजू तिवारी, प्रधान संपादक और राष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष- दीनानाथ तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवशंकर तिवारी, अभिमान भारत के संपादक संतोष तिवारी, सुप्रीम समाचार के संपादक – रितेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकारों में भास्कर तिवारी, गीतेश दवे, सत्यप्रकाश सोनी, अरुण गुप्ता, राजकिशोर तिवारी, जटाशंकर तिवारी, प्रमोद यादव, विनय दुबे, धनुधारी यादव, अष्टानन्द पांडेय, छोटेलाल शर्मा, सत्यप्रकाश तिवारी, प्रवीण राजगुरु, राजेंद्र माने, शिवप्रकाश सोनी, महेंद्र चौदरी, उमर अब्दुल्ला, अनिल जायसवाल, सुनील कनौजिया, सुनील गुप्ता, नवीन पांडे, संजय गुप्ता, बृजेश सिंह और शशिकांत मिश्रा भी उपस्थित रहे।
विमोचन के दौरान उपस्थित अतिथियों ने ‘युगवार्ता मंथन’ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तीन भाषाओं में समाचार प्रस्तुत करने का यह प्रयास निश्चित रूप से समाज के हर वर्ग तक सच्ची जानकारी पहुँचाने में एक नया अध्याय सिद्ध होगा। इस मौके पर ‘युगवार्ता मंथन’ की मालिक एवं संपादक पूजा पांडेय ने कहा कि यह अख़बार पत्रकारिता के मूल्यों को जीवंत रखते हुए जनता की आवाज़ बनेगा। उन्होंने कहा कि “हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति की बात, हर भाषा में सुनी जाए — यही ‘युगवार्ता मंथन’ का मकसद है।”
कार्यक्रम के अंत में पूजा पांडेय ने उपस्थित सभी अतिथियों, वरिष्ठ पत्रकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और सभी से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा की ताकि यह नया अख़बार समाज में सच्ची पत्रकारिता की मिसाल बन सके।


