spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकिसान के हत्यारोपित को पुलिस ने भेजा जेल

किसान के हत्यारोपित को पुलिस ने भेजा जेल

उन्नाव (सं. भा.) : मुरादपुर निवासी 45 वर्षीय किसान रमेश की शनिवार शाम हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी सुघर को मृतक के स्वजन ने पकड़कर पुलिस के सिपुर्द किया था। भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है।

मृतक रमेश के भाई सूरज पाल पुत्र पुत्तीलाल ने पुलिस दी तहरीर में सुघर उर्फ नंगू पुत्र बिहारी निवासी भोड़ीपुर थाना फतेहपुर चौरासी पर भाई की हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि शनिवार शाम को उसका भाई रमेश घर पर था। तभी शाम करीब पांच बजे सुघर उसे अपने साथ लेकर गया था। रुपयों के विवाद को लेकर सुघर ने अपने अज्ञात साथी के साथ मिलकर अपने घर में धारदार हथियार से उसके भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर सुघर व एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को रविवार जेल भेज दिया। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया है। उधर, मृतका शव जब पोस्टमार्टम के बाद उसके घर पहुंचा तो स्वजन व ग्रामीणों में कोहराम मचा रहा

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com