- 2 घंटे तक पूरे शहर में खड़े रहे लोग
बांदा (सं. भा.) नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर यूपी के बांदा में सड़क सुरक्षा जागरूकता मानव श्रृंखला बनाकर मनाया गया, बांदा मुख्यालय में 13 किलोमीटर हाथ से हाथ जोड़कर पूरे शहर में मानव श्रृंखला तकरीबन 2 घंटे तक जारी रही और सड़क सुरक्षा को लेकर नारे लगाए जाते हैं ।

महाराणा प्रताप चौक पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी और मौजूद हजारों लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों का शत प्रतिशत पालन करने की शपथ ली। जिले के सभी अधिकारी, आरटीओ, शिक्षा विभाग समेत व्यापारी वर्ग और समाजसेवी इस मानव श्रृंखला में शामिल रहे।सड़क सुरक्षा को लेकर स्लोगन की तख्तियां हाथ में लेकर स्कूली छात्र छात्राएं हाथ से हाथ जोड़कर जनपद वासियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते रहे।


