spot_img
Homeउत्तर प्रदेशआरएसएस ने शताब्दी वर्ष में बस्ती-स्तरीय एकत्रीकरण एवं पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित...

आरएसएस ने शताब्दी वर्ष में बस्ती-स्तरीय एकत्रीकरण एवं पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किए

फतेहपुर(स भा): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर बस्ती और मंडल स्तर पर एकत्रीकरण एवं पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किए।
पूर्व में संघ बड़े नगर या जिला केंद्र पर आयोजन करता था, लेकिन इस वर्ष संघ ने फैसला किया कि प्रत्येक बस्ती और मंडल केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। संघ का लक्ष्य हर घर तक और हर ग्राम तक अपनी पहुंच बनाना है।
विजयादशमी के दिन आयोजित कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में एकत्र होकर भगवा ध्वज की प्रार्थना करते हैं, योग और व्यायाम का प्रदर्शन करते हैं और विभिन्न विषयों पर चल रही गतिविधियों का संचालन करते हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं के संदेश सुनने के बाद संघ की प्रार्थना के साथ इसे संपन्न किया जाता है।
हसऊपुर मवई में जिला प्रचारक अरुण ने कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं फतेहपुर शहर के चित्रांश नगर में पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभाग संपर्क प्रमुख प्रदीप चौहान मुख्य वक्ता रहे।
इसके अलावा, महात्मा गांधी कॉलेज जोनिहा, अम्बेडकर बस्ती के आईटीआई मैदान, गायत्री मैदान अमौली और रामा बालिका कॉलेज प्रताप में भी विभिन्न विभाग प्रमुखों ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com