spot_img
Homeमुंबईफडणवीस की भाषा बोल रहे है शिवसेना सांसद कीर्तिकर

फडणवीस की भाषा बोल रहे है शिवसेना सांसद कीर्तिकर

फंड आवंटन को लेकर अपनी ही सरकार पर कसा तंज
मुंबईः (सं. भा.) उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजानन कीर्तिकर की शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं में गिनती होती है। लगता है इन दिनों वे अपनी ही शिवसेना पार्टी के क्रिया कलापों से खुश नही हैं। अगर ऐसा नही होता तो फंड आवंटन को लेकर अपनी ही सरकार पर तंज नही कसते और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस की भाषा नही बोलते।
गौरतलब है कि विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने पिछले दिनों अपने बजट भाषण के दौरान निधि आवंटन को लेकर महाविकास अघाड़ी सरकार पर निशाना साधा था।
उन्होंने आंकड़ों के जरिए यह बताने का प्रयास किया था कि बजट का 57 प्रतिशत निधि एनसीपी मंत्रियों को मिल रही है, जबकि शिवसेना को केवल 16 प्रतिशत निधि पर ही संतोष करना पड़ रहा है। निधि को लेकर अब शिवसेना में विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। शिवसेना नेता और सांसद गजानन कीर्तिकर ने महाविकास आघाड़ी पर चुटकी लेते हुए कहा है कि ठाकरे सरकार तो सिर्फ नाम है। असल में लाभ पवार सरकार ले रहे हैं। कीर्तिकर के बयान पर राजनीतिक चर्चा तेज हो गयी है।
रत्नागिरी जिला अंतर्गत दापोली तहसील के शिर्दे वडवली में ब्राम्हणवाडी से कोलबांद्रे सड़क निर्माण के भूमिपूजन अवसर पर शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर ने अपनी ही सरकार पर विकास कार्यों के लिए निधि नहीं मिलने को लेकर पर तंज कसा है। गजानन कीर्तिकर ने कहा कि विधायक राज्य सरकार से निधि मांगते हैं, जिससे वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास काम कर सकें। लेकिन ग्राम विकास मंत्रालय की योजनाओं से निधी प्राप्त करने की बड़ी स्पर्धा दिखाती है। कार्यक्रम में स्थानीय शिवसेना विधायक योगेश कदम और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com