spot_img
Homeमुंबईनायगांव में शिवसेना (यूबीटी) का शक्ति प्रदर्शन

नायगांव में शिवसेना (यूबीटी) का शक्ति प्रदर्शन

  • नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान

नायगांव (सं. भा.) — शिवसेना (यूबीटी) द्वारा पालघर जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही आगामी पालिका चुनावों की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में नायगांव जूचंद्र परेरा नगर शिवसेना शाखा में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नायगांव व पश्चिम उंबाठा के शहर प्रमुख मंगेश चौहाण ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा और आगामी पालिका चुनाव में पार्टी के लिए अधिक से अधिक नगरसेवकों को विजयी बनाकर शिवसेना की प्रतिष्ठा को ऊंचा करूंगा।”

कार्यक्रम में जिला लोकसभा संघटक पंकज देशमुख ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि वसई-विरार शहर के नागरिकों को अधिवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल), आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों के लिए बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए नवनिर्वाचित जिला प्रमुख प्रवीण म्हाप्रळकर के नेतृत्व में “मदत सहायता उपक्रम” की शुरुआत की गई है। इसके तहत हर सोमवार वसई शिवालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्रों से संबंधित जानकारी दी जाएगी और उन्हें दस्तावेज प्राप्त करने में सहायता की जाएगी, जिससे नागरिकों को जरूरी कागजात आसानी से उपलब्ध हो सकें।

जिला प्रमुख प्रवीण म्हाप्रळकर ने सभी शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं का समाधान अब ‘शिवालय’ में ही किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने वार्ड की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने और नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

सम्मान समारोह में उपजिला प्रमुख किशोर पाटील, तालुका प्रमुख काका साहेब मोटे, विधानसभा संघटक शशिभूषण शर्मा सहित अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सिद्धि वाडेकर ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com