spot_img
Homeउत्तर प्रदेशयूपी चुनाव की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, ईवीएम-वीवीपैट जांच पर जोर

यूपी चुनाव की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, ईवीएम-वीवीपैट जांच पर जोर

लखनऊ (सं.भा.) उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 33 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और एफएलसी सुपरवाइजरों के लिए लखनऊ में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में ईवीएम और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) को पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुसार कराने पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम-वीवीपैट की जांच के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि एफएलसी की पूरी प्रक्रिया में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के साथ प्रत्येक चरण की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी जाएगी।

डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में आयोजित प्रशिक्षण में लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या और देवीपाटन मंडल से जुड़े 33 जिलों के अधिकारी शामिल हुए।

अधिकारियों को एफएलसी से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले गौतमबुद्धनगर और वाराणसी में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 21-21 जिलों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया था।

भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की मौजूदगी में हुई कार्यशाला में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम-वीवीपैट की जांच व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com