spot_img
Homeमुंबईमुंबई की सड़कों पर वाहनों का बोझ बढ़ा

मुंबई की सड़कों पर वाहनों का बोझ बढ़ा

कार खरीदने के लिए पार्किंग होगी अनिवार्य

मुंबई (सं. भा.) – मुंबई में वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या गंभीर हो गई है। राज्य परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में प्रति किलोमीटर 100 कारों का इजाफा हुआ है। 2022-23 में जहां यह संख्या 700 कार प्रति किमी थी, वहीं 2024-25 में यह बढ़कर 800 कार प्रति किमी तक पहुंच गई है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि वाहन पंजीकरण पर रोक नहीं लगाई गई, तो मुंबई की सड़कों पर हालात और बदतर हो सकते हैं।

मुंबई मोबिलिटी फोरम के एक वरिष्ठ सदस्य का कहना है कि सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को उतना मजबूत नहीं किया, जिससे लोग निजी कारों को अधिक भरोसेमंद मान रहे हैं। इस बढ़ते संकट से निपटने के लिए सरकार जल्द ही एक नया सिस्टम लागू करने पर विचार कर रही है, जिसमें कार पंजीकरण के लिए पार्किंग की पुष्टि अनिवार्य होगी।

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के अनुसार, यह मॉडल सिंगापुर की तर्ज पर होगा, जहां नए वाहन खरीदने के लिए लॉटरी सिस्टम भी लागू है। इससे वाहनों की अंधाधुंध बढ़ती संख्या पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी, जिससे ट्रैफिक और प्रदूषण की समस्या को कम किया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com