- इसी महीने होनी थी शादी। सड़क हादसे में मां-बेटे की हुई मौत।
फतेहपुर (सं. भा.) फतेहपुर में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत से हड़कंप मच गया। हादसा हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवइया मोड़ के पास उस वक्त हुआ, जब बाइक सवार मां-बेटे फतेहपुर से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गए।

मां – बेटे फतेहपुर से खरीदारी कर सामन को बाइक पर लेकर वापस गांव लौट रहे थे। उसी समय हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवइया मोड़ के पास दर्दनाक हादसा हो गया। बता दें कि बेटे की इसी महीने दिसंबर में शादी होनी थी और उसी शादी की खरीददारी करके दोनों मां-बेटे फतेहपुर गए थे जहां से बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले मवइया मोड़ के पास जैसे ही पहुंचे सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां को नाजुक हालत में इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


