spot_img
Homeमुंबईजनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ स्नेह-सम्मेलन

जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ स्नेह-सम्मेलन

बोरीवली (सं.भा.): सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता को केंद्र में रखते हुए श्री राम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित वार्षिक स्नेह-सम्मेलन बोरीवली स्थित आचार्य नरेंद्र देव विद्या मंदिर में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के दौरान धार्मिक आस्था और सामाजिक चेतना का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बन गया।

इस अवसर पर संस्था के मार्गदर्शक एवं पूर्व सांसद जनसेवक गोपाल शेट्टी, वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश मिश्रा तथा विधायक संजय उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों के करकमलों से बृहन्मुंबई महानगरपालिका में भाजपा के गट नेता गणेश खणकर, नगरसेवक शिवानंद शेट्टी, श्रीमती संध्या दोशी, श्रीमती तेजस्वी घोसालकर, श्रीमती श्वेता कोरगांवकर एवं श्रीमती रेखा राम यादव का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान समाजसेवा और जनहित के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई।

स्नेह-सम्मेलन में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. राधेश्याम तिवारी, डॉ. हरिश्चंद्र मिश्रा, श्रीकांत पांडेय, ब्रह्मदेव तिवारी, ब्रह्मदेव सिंह तथा डॉ. ब्रजेश पांडेय की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमा प्रदान की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला बताया।

आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष शम्भूनाथ मिश्रा, महामंत्री अमित झा, उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, सतीश दुबे, रामचंद्र पांडेय, सच्चीदानंद यादव, अशोक मिश्रा, उमेश तिवारी, जनार्दन दुबे, मुनिराम तिवारी, चंद्रकांत मिश्रा एवं धीरज शुक्ला का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों और जनसमूह ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com