नागरिकों को मनपा से शिकायत करने की अपील
मुंबई (सं. भा.) जहां भी कचरा दिखे उसकी तस्वीरें खिंचे और मनपा को भेजें। केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर मुंबई के सांसद पीयूष गोयल ने यह अपील क्षेत्र की जनता से की। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मनपा द्वारा भेजे गए उक्त फोटो पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती होती है तो भाजपा कार्यालय में शिकायत करें। साथ ही क्षेत्र की सफाई के साथ-साथ मनपा प्रशासन को अगले 100 दिनों में 100 शौचालयों की मरम्मत का अभियान चलाना चाहिए ऐसा भी उन्होंने कहा। साथ ही उन्होंने बीएमसी प्रशासन को सड़क निर्माण कार्यों की जानकारी जनता को उपलब्ध कराने के भी – निर्देश दिए।

सांसद स्वच्छता अभियान
- ‘सांसद स्वच्छता अभियान’ का आयोजन शुक्रवार को ‘आर दक्षिण’ प्रभाग में आने वाले चारकोप गांव में किया गया। जिसमें कांदिवली के अन्य इलाके भी शामिल रहे। इस अभियान की शुरुआत गोयल ने की थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए प्रयास कर रहा है।
- हालांकि, स्वच्छता अकेले सिस्टम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए सरकार, प्रशासन और जनता के सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। गोयल ने उत्तर मुंबई को हर संभव स्वच्छ करने के लिए प्रयास करने की अपील भी की।
- विधायक योगेश सागर, उपायुक्त डॉ. भाग्यश्री कापसे, सहायक आयुक्त मनीष साल्वे सहित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी और नागरिक शामिल हुए। उत्तर मुंबई में सफाई अभियान भी चलाया गया।


