- नया भजन ‘मेरा रोम-रोम राम पुकारे’ हुआ रिलीज
मुंबई (सं. भा.) । भोजपुरी और बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता व गायक विनय आनंद, जिन्होंने 60 से अधिक फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है, अब एक बार फिर अपने भक्ति संगीत से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका नया भजन “मेरा रोम-रोम राम पुकारे” अन्नपूर्णा म्यूजिक चैनल पर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक और श्रोता बेहद पसंद कर रहे हैं।
विनय आनंद, जो अभिनय और गायकी दोनों में पारंगत हैं, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार माने जाते हैं। उनके फैंस हमेशा उनकी हर प्रस्तुति को सराहते आए हैं, और इस बार भी यह भजन श्रीराम भक्तों के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहा है।
इस भजन के जरिए विनय आनंद की भक्ति भावना और संगीत के प्रति समर्पण स्पष्ट झलकता है। वहीं, उनकी आगामी बॉलीवुड फिल्म “मकान” को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।
“मेरा रोम-रोम राम पुकारे” भजन यूट्यूब पर उपलब्ध है और इसे सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो रहे हैं। श्रीराम के प्रति समर्पित इस मधुर रचना को लोग दिल से पसंद कर रहे हैं। दर्शक अपना स्नेह और समर्थन विनय आनंद को यूं ही देते रहें और उनके भावपूर्ण भजनों का आनंद उठाते रहें।


