spot_img
Homeमुंबईविधान सभा में योगेश सागर ने उठाया सड़क का मामला, बिहार से...

विधान सभा में योगेश सागर ने उठाया सड़क का मामला, बिहार से की तुलना

  • असलम शेख ने नाला सफाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा

मुंबई (सं. भा.) : विधानसभा चुनाव को नजदीक देख विपक्ष तो विपक्ष सत्ता पक्ष के विधायक भी सरकार को कई मुद्दों पर घेरने से बाज नही आ रहे हैं।
चारकोप विधानसभा से बीजेपी के विधायक योगेश सागर ने अपनी ही सरकार को सड़क की समस्या को लेकर खूब खरी खोटी सुनाई।


बतादें कि मुंबई शहर की सड़कों पर गड्डों से मुक्ति पाने के लिए राज्य सरकार ने शहर की 800 किलोमीटर की सड़कों के कंक्रीटीकरण करने का ऐलान किया था। इसके लिए पिछले एक साल से कार्य चल रहा है। कंक्रीटीकरण के कार्य के लिए शहर के कई इलाकों में सड़कों को खोद दिया गया है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भाजपा विधायक योगेश सागर ने शनिवार को विधानसभा में ‘पॉइंट ऑफ इनफार्मेशन’ के तहत मुंबई शहर की सड़कों की हालत को लेकर सवाल उठाया। सागर ने कहा कि हालात इस तरह के हो गए हैं कि मुंबई की सड़कों का हाल बिहार की सड़क जैसी हो गई हैं। सागर ने कहा कि सरकार मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त को आदेश दे कि शहर के सभी विधायकों के साथ बैठक करें और इस परेशानी से लोगों को निजात दिलाए।
उसी प्रकार मालाड विधानसभा के कांग्रेस विधायक असलम शेख ने कहा कि मुंबई में मानसून दस्तक दे चुका है, लेकिन अभी तक नालों की सफाई नहीं हुई है। असलम ने कहा कि शहर में थोड़ी सी बारिश में ही लोगों के घरों में पानी भर जाता है। उन्होंने कहा कि हर साल कुछ ठेकेदारों को ही नाली सफाई का काम दिया जाता है। इसमें भ्रष्टाचार की बू आ रही है। सरकार को इस मामले में मुंबई मनपा आयुक्त को आदेश दिए जाएं कि नालों की सफाई जल्द से जल्द हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com