spot_img
Homeउत्तर प्रदेशआपसी विवाद से ६ जख्मी

आपसी विवाद से ६ जख्मी

(स.भा.) सुल्तानपुर। पड़ोसियों के बीच में करीब पखवारे भर से चल रहे रास्ते के विवाद ने रविवार को तूल पकड़ लिया। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पर हमला बोल दिया। पूरे परिवार को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। जिसमें दो किशोरियों व एक महिला समेत छह लोग जख्मी हो गए। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामला लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के धरियामऊ गांव का है।धरियामऊ गांव निवासी विजय बहादुर यादव व जगन्नाथ के बीच में अर्से से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। बीते एक नवंबर को इसी बात को लेकर दोनों लोगों के परिवारों के बीच में मारपीट की नौबत आ गई थी। मामला थाने पर पहुंचा तो पुलिस ने इसे हल्के में लिया, ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते विवाद का निस्तारण नहीं हो सका और शनिवार को फिर से खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि जगन्नाथ, सुरेंद्र प्रताप व उनके दर्जन भर समर्थकों ने सुबह करीब सात बजे विजय बहादुर के घर पर धावा बोल दिया। महिलाएं, बच्चे जो भी मिले उनको जमकर मारपीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी रामदीन (68) व उनके भाई रामफूल (50) को भी पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। हमले में विजय बहादुर, उनकी पत्नी जौरा देवी, बेटियां अर्चना व सरिता को भी चोटें आईं हैं। सभी घायलों को लम्भुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से रामदीन व रामफूल का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर बताकर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ लम्भुआ धर्मराज उपाध्याय का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com