spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने किया हत्या का खुलासा

पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

(स.भा.) उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पहले महिला की गोली मारकर हत्या में नामजद आरोपी बेगुनाह निकला। मृतका की मां ने मुकदमे में जिसको नामजद किया था, उसका मामले से दूर-दूर तक लेना-देना नहीं था। पुलिस ने रायबरेली निवासी महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। प्रेमिका द्वारा साथ रहने का दबाव बनाए जाने पर उसने बोलेरो चालक के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। हत्या में इस्तेमाल की गई बोलेरो भी पुलिस ने बरामद कर ली है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है।बिहार थाना के पोखरी गांव निवासी किरन (30) पत्नी रामू तीन नवंबर को घर से लापता थी। पति व परिजनों ने काफी तलाशा पर उसका कहीं कोई पता नहीं चला। नौ नवंबर को पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बेवल-मंशाखेड़ा मार्ग पर उसकी दो गोलियां मारकर हत्याकर दी गई और शव खेत में फेंक दिया गया। रायबरेली के खीरो के धुराई गांव निवासी मृतका की मां शिवकुमारी ने बिहार थाना क्षेत्र के तख्तखेड़ा गांव निवासी संतराम को नामजद किया। पुलिस ने विवेचना शुरू की तो संतराम निर्दोष निकला। हत्यारा खीरो थाना क्षेत्र के तिवारिनखेडा़ गांव निवासी मृतका का रिश्तेदार मुकेश पुत्र धुन्नू निकला जिससे मृतका के प्रेम संबंध थे। बिहार एसओ मो. अशरफ ने स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से देर रात उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बजौरा बस स्टाप के पास से नाकेबंदी कर आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयोग की गई बोलेरो समेत आला कत्ल भी बरामद कर लिया। वहीं हत्या में शामिल बोलेरो चालक सुशील शुक्ला फरार है। मुकेश ने सुशील से बोलेरो बु¨कग पर मंगाई थी। एसओ बिहार ने बताया कि मुकेश ही किरन को भगाकर ले गया था। वह जब भी उसकी ससुराल जाता था तो अपना नाम संतराम बताता था। जिस पर ससुरालियों ने किरन के भागने पर संतराम को नामित कर दिया था। पुलिस लाइन सभागार में आरोपी को सामने लाकर एसपी पुष्पांजलि ने घटना का खुलासा किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com