चौडगरा फतेहपुर (सं. भा.) अभी तक मध्य प्रदेश में खनन माफियाओं का बोलबाला सुनने को मिल रहा था लेकिन अब उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील के अंतर्गत आने वाले भाऊपुर, शिवराजपुर, गोविंद पुर, आदि क्षेत्रों में खनन माफियाओं का बोलबाला सुनने को मिल रहा है इन खनन माफियाओं के ऊपर जिला के आला अधिकारी भी कार्यवाही करने से डरते हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिंदकी तहसील के अंतर्गत आने वाले गंगा कटरी तराई क्षेत्रों में कई खनन माफिया पीली मिट्टी का पट्टा करवाकर बालू की खनन करवाते आ रहे हैं जिसमें कि सबसे दबंग कहे जाने वाले शुक्ला जो अपने आप को मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री, आईजी, डीआईजी तक पहुंच रखने की बात फतेहपुर जिले के अधिकारियों से करते रहते है संभवत: इसी कारण जिले के सारे अधिकारी कार्यवाही करने से डरते हैं लोगों के बताने के अनुसार खनन करवाने का परमिशन सिर्फ जेसेबी से मिलता है लेकि खनन माफिया शुक्ला बाकायदा पोकलन मशीन के द्वारा खनन करवा रहे हैं शुक्ला कि जिस क्षेत्र में खनन हो रही है वहां पर बाकायदा
10 /12 असलहाधारी लगाकर रखे है आखिर खनन गैरकानूनी नहीं है तो शुक्ला ने असलहा धारियों को क्यों रखा है इस बात की चर्चा क्षेत्र की जनता कर रही है! क्षेत्र की जनता ने यह भी बताया कि वर्षों पहले गंगा जी यहां से बहा करती थी जिसके वजह से यहां की सारी जमीनों में बालू ही पाई जाती है प्रशासन ने बगैर जांच किए खनन माफिया शुक्ला को पीली मिट्टी का परमिशन दे दिया जिसके चलते शुक्ला पीली मिट्टी की जगह बालू की खुदाई करवा रहा है !लोगों ने बताया अगर जिले के कुछ ईमानदार अधिकारी कार्यवाही करना भी चाहते हैं तो शुक्ला उनके ऊपर भाजपा नेताओं का दबाव बनाकर रुकवा देता है इसके पहले एक खनन माफिया को सपोर्ट करने और उसके एवज में पैसे मांगने के आरोप में क्षेत्रीय पूर्व थाना अध्यक्ष सस्पेंड भी हो चुके हैं लेकिन आज खनन माफिया का दबदबा होने की वजह से वर्तमान थाना अध्यक्ष सपोर्ट कर रहे हैं ! लोगों ने यह भी बताया कि हो रही अवैध खनन का कुछ भाजपा के इमानदार नेताओं ने विरोध जताया था लेकिन उनका विरोध व्यर्थ साबित हो रहा है क्योंकि कुछ भ्रष्ट भाजपा के नेता भी इस खनन में शामिल हैं अगर ऐसा हुआ तो 2019 में जिले से भाजपा का सफाया निश्चित है!
खनन माफियो से डरता है प्रशासन ? जिले में बढ़ा बोलबाला
RELATED ARTICLES


