spot_img
Homeउत्तर प्रदेशथानाध्यक्ष की मिलीभगत से फिर से शुरू हुए अवैध वजन काटे

थानाध्यक्ष की मिलीभगत से फिर से शुरू हुए अवैध वजन काटे

चौडगरा फतेहपुर (सं. भा.) फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले होटलों में अवैध वजन कांटे लगा कर चोरी का सामान खरीदने का कारोबार कई वर्षों से चला आ रहा है ! बीच में पूर्व पुलिस अधीक्षक के सख्ती के कारण बंद कर दिया गया था लेकिन नई पुलिस अधीक्षिका के आने के बाद कल्याणपुर थाना अध्यक्ष की मिलीभगत से यह कारभार फिर से शुरू हो गया है ! जानकारी के अनुसार जीटी रोड के किनारे खुले कई प्रमुख होटलों में चोरी के कांटे लगाकर लंबी दूरी से आने वाली गाड़ियों में लदे सामानों को ड्राइवरों की मिली भगत से खरीदा जाता है जिसमें प्रमुख तौर पर डीजल और सरिया खुलेआम ट्रकों के ड्राइवरों द्वारा इन होटलों में बेचा जाता है इस का कुछ हिस्सा होटल मालिक कल्याणपुर थाना अध्यक्ष को पहुंचाते हैं इसके पहले खखरेरू थाना का चार्ज संभालते वक्त थानाध्यक्ष महोदय के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लग चुका है जिसमे उन्हें पनिशमेंट भी किया गया था लेकिन फिर भी पुलिस अधीक्षिक महोदय ने ऐसे भ्रष्ट थाना अध्यक्ष को प्रमुख थाने का चार्ज कैसे दे दिया यह चर्चा आजकल कल्याणपुर क्षेत्र की जनता एक दूसरे से कर रही है वही भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त होने की बात कर रही है तो दूसरी तरफ फतेहपुर जिले के उच्च अधिकारी भ्रष्टाचार करवाने में जुटे हुए हैं अब देखना यह है कि क्या भ्रष्टाचार लिप्त कल्याणपुर थाना अध्यक्ष के ऊपर कोई कार्यवाही उच्च अधिकारी कर पाएंगे !

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com