spot_img
Homeउत्तर प्रदेशजन समस्याओं का निस्तारण जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी

जन समस्याओं का निस्तारण जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी

जौनपुर (सं. भा.) : जन समस्याओं का निस्तारण जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्हें इस कार्य में अग्रणी भूमिका निभानी होगी। उक्त बातें भाजपा काशी क्षेत्र के संगठन मंत्री रत्नाकर ने रविवार को नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के चकप्यार अली मोहल्ले में जनसंपर्क कार्यालय के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की सरकार जनहित में तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। विशिष्ट अतिथि एमएलसी केदारनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान सुरक्षित है। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव ने कहा कि कार्यालय खुल जाने से जन समस्याओं के निस्तारण में सहूलियत होगी। जिले के सर्वांगीण विकास के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय व संचालन श्याम मोहन अग्रवाल ने किया।

समारोह में सांसद डा.केपी सिंह, विधायक डा.हरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिद्धार्थ, बांकेलाल सोनकर, रघुराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, अशोक सिंह, ईश्वर देव सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता आशू, शशी मौर्या, सुशील त्रिपाठी आदि ने विचार व्यक्त किए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com