spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसहकारी समिति में डेढ़ साल से नहीं आई खाद

सहकारी समिति में डेढ़ साल से नहीं आई खाद

रूरा (सं. भा.) : झींझक विकास खंड की साधन सहकारी समिति अकारू में करीब डेढ़ वर्ष से खाद न आने से किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। किसानों ने समिति में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।

अकारू गावं स्थित साधन सहकारी समिति करीब दो दशक पूर्व चालू कराई गई थी। कमालपुर, इकरामपुर, घडिया, खानपुर, रायपुर सहित अन्य गांवों के किसानों को निश्चित दाम पर उर्वरक व फसलों के बीज आदि मिलते थे। किसानों को भटकने के बजाय गांव में ही सुविधा मिल जाती थी। करीब डेढ़ वर्ष से समिति में उर्वरक व अन्य सामान आना बंद है। इसके चलते किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। गांव के शिवगोविंद सिंह, पिंटू तिवारी, नरेश सिंह, अरविंद सिंह आदि लोगों ने बताया कि साधन सहकारी समिति में उर्वरक न आने से किसानों को झींझक व अन्य बाजारों की खाद लाना पड़ता है। सचिव इंद्रपाल सिंह का कहना कि वित्तीय संकट के चलते खाद आना बंद है। मामले से अधिकारियों को अवगत कराने के साथ समिति को चालू कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com