spot_img
Homeउत्तर प्रदेशजुलूस और बंद क्रॉसिंग से लगा भीषण जाम

जुलूस और बंद क्रॉसिंग से लगा भीषण जाम

उन्नाव (सं. भा.) : रविवार को भी निकाय चुनाव के चलते एक पार्टी द्वारा प्रचार जुलूस निकालने और लोकनगर क्रॉसिंग पर स्लीपर बदलने के चलते क्रॉसिंग बंद होने से शहर में कई घंटे जाम लगा रहा। इस दौरान जाम खुलवाने की जगह तैनात किए गए ट्रैफिक और पुलिस सिपाही गपशप में लगे रहे। दोपहर बाद तक जाम पूरी तरह हावी रहा।
निकाय चुनाव को लेकर जीत की चाह में प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। रोजाना जुलूस का क्रम जारी है। शनिवार को सड़क पर एक प्रत्याशी का वाहन जुलूस निकलने से छोटा चौराहा से बड़ा चौराहा तक जाम के हालात बिगड़े रहे। रविवार को भी प्रत्याशी के पैदल जुलूस के चलते जाम ने लोगों को खूब रुलाया। उधर स्लीपर बदले जाने के कारण लोक नगर क्रॉसिंग बंद कर दी गई, जिससे लोग बड़ा चौराहा से होकर निकलने को मजबूर रहे, जिसके चलते जाम के हालात और भी बिगड़ गए। चौराहों पर तैनात ट्रैफिक और पुलिस कर्मी जाम खुलवाने की जगह आपस में वार्तालाप करते नजर आए। शाम को कुछ देर सामान्य रहने के बाद हालात पहले जैसे हो गए। वाहन सवारों के आडे़-तिरछे घुसने से जाम और भी प्रभावी हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com