बाँदा (सं. भा.)। प्रेक्षक, आयुक्त, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों को निर्देश दिए कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराना ही हम सबका दायित्व है। प्रेक्षक साहिद मंजर अब्बास रिजवी ने नगर पालिका परिषद बांदा, अतर्रा, नगर निकाय नरैनी आदि के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान कार्मिकों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान को लेकर मतदाताओं का आभार जताया। कमिश्नर चित्रकूट धाम मंडल अजय कुमार शुक्ला, उप पुलिस महानिरीक्षक ज्ञानेश्वर प्रसाद तिवारी, पुलिस अधीक्षक शालिनी ने नगर पालिका परिषद बांदा के मतदान केंद्र पं. जेएन डिग्री कालेज का निरीक्षण किया। मतदान कार्मिकों को मतदान में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने तिंदवारी के भी कई मतदान केंद्रों को देखा। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने नगर पालिका परिषद बांदा के मतदान केंद्र छत्रसाल प्राइमरी विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय निम्नीपार, राजकीय बालिका इंटर कालेज का निरीक्षण किया। इसके बाद नगर पंचायत मटौध गए जहां पर उन्होंने कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया। मतदान केंद्र के आसपास भीड़भाड़ होने पर नाराजगी जाहिर की। निर्देश दिए कि मतदान केंद्र से सौ मीटर की परिधि में कोई भी नजर नहीं आना चाहिए। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी गंगाराम, उप जिलाधिकारी थमीम अंसारियां, सिटी मजिस्ट्रेट आदि ने भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान हमारा दायित्व: आयुक्त
RELATED ARTICLES


