spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमेस में खंभा गिरने से सिपाही घायल

मेस में खंभा गिरने से सिपाही घायल

फतेहपुर (सं. भा.)। कोतवाली बिंदकी में तैनात सिपाही पर मेस में खाना खाने के दौरान खंभा गिर गया। खंभा गिरने से सिपाही का सिर फट गया। खून से लथपथ सिपाही को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती किया गया। सिपाही के घायल होने की सूचना पर सीओ तुरंत सीएचसी पहुंचे। सिपाही का हाल जाना।
कोतवाली बिंदकी में मेस के पास सबमर्सिबल पंप की बोरिंग होनी है। ट्रैक्टर में लगी बोरिंग मशीन ले जाते समय ट्रैक्टर की खंभे में टक्कर लग गई। जिससे खंभा पास में ही बैठकर खाना खा रहे सिपाही राहुल पर गिरा। खम्भे की ईंटों से सिपाही का सिर फट गया। आसपास मौजूद अन्य पुलिसकर्मी दौड़कर पहुंचे। तब तक सिपाही खून से लतपत हो गया। सिपाही को तुरंत सीएचसी ले जाया गया। यहां पर इलाज के लिए भर्ती किया गया। सूचना मिलते ही सीओ अभिषेक त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद त्रिपाठी भी मौके में पहुंचे। घायल सिपाही का हाल जाना। कोतवाली प्रभारी ने कहा सिपाही की हालत ठीक है। फिर भी एहतियातन सीटी स्कैन के लिए कानपुर भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com