spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपत्रकार की हत्या कलम पर हमला। पत्रकारों की सुरक्षा की मांग

पत्रकार की हत्या कलम पर हमला। पत्रकारों की सुरक्षा की मांग

उन्नाव (सं.भा.)। बिल्हौर के नौजवान पत्रकार नवीन गुप्ता की गोली मार कर की गई हत्या के विरोध में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी व सम्भ्रान्त लोगो ने कैंडल मार्च निकाला वही मुख्य मंत्री को संबोधित क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौपा जिसमे प्रमुखता से हत्यारो की गिरफ्तारी के साथ मीडिया कर्मियो की सुरक्षा की मांग की गई । वही मृतक पत्रकार के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में 50 लाख रुपए दिए जाने की भी मांग की।
गत 30 नवम्बर को बिल्हौर के पत्रकार नवीन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी स्वतंनत्र पत्रिकारिता के विरुद्ध उठे इस क़दम के खिलाफ क्षेत्रीय पत्रकारो और क्षेत्र के सम्भ्रान्त लोगो ने क़स्बे में उपनिबंधक कार्यालय से एक विरोध प्रदर्शन जुलूस निकाला गया जो क़स्बे के मुख्य मार्ग से गुज़र कर क्षेत्राधिकारी कार्यालय पंहुचा जहा मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सी ओ सफीपुर कुँवर बहादुर सिंह को सौपा गया । ज्ञापन के माध्यम से नवीन की हत्या में शामिल हत्यारो की शीघ्र गिरफ्तारी कर फ़ासी की सजा देने के अलावा समस्त मीडिया कर्मियो की सुरक्षा को लेकर क़ानून बनाने व सुरक्षा किये जाने की मांग शामिल थी इस मांग पत्र में मृतक मीडिया कर्मी की पारिवारिक सहायता को लेकर पचास लाख रूपए दिए जाने की भी मांग शामिल थी
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर द्विवेदी,सन्तोष कुमार तिवारी,विशाल सिंह,कुमैल नक़वी,कमलेश गुप्ता,ललित,राजीव गुप्ता,पप्पू सिंह,जुहैर अहमद,अनुज दीक्षित,हरिशरण लाला,राम जी गुप्ता,दुबे,रवि मिश्रा,राजू श्रीवास्तव,शाबान मलिक,नवीन सिंह,धर्मेद्र शर्मा,मोनू राठौर, शिवा यादव,धर्मेद्र सिंह,धर्मेद्र कुशवाहा,राजेश,अनिल पांडेय,सदन गुप्ता,आदि एक सैकड़ा लोग थे

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com