(सं. भा.) यूपी के फतेहपुर जिला के औंग थाना के तहत कानपुर रामा देवी से चलने वाली बसों के परिचालन का परमिशन सिर्फ सिकठिया पुरवा तक है। लेकिन, औंग थाना के थानाध्यक्ष की मिलीभगत से एक बार फिर मौत की ये बसें बेखौफ, बिना रोकठोक चलाईं जा रही हैं, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है और सैकड़ों मासूम बस यात्री इसके शिकार हो सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले इसी गैरकानूनी बसों के परिचालन पर उस वक़्त सवाल खड़ा हो गया था, जब ये बसें प्रशासनिक लापरवाही से मौत की बस में तब्दील हो गया था।
दरअसल, अप्रैल में इन्हीं सीएनजी बस में बड़ा हादसा हुआ था, जब ये बसें बेकाबू होकर कइयों को रौंद कर उनकी जिंदगी छीन ली थीं।
तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए उस वक़्त इन गैरकानूनी बसों का परिचालन बन्द करवा दिया था, लेकिन आज भी उन्हीं के विभाग वाले और इनके ही मातहत कुछ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी इन गैरकानूनी बसों के मालिकों से सांठगांठ कर सरकारी आदेशों का मखौल उड़ा रहे हैं। निर्दोष यात्रियों को मौत का दावत देने पर तुले हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते प्रशासन अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो कभी भी छिवली नदी बस हादसा कांड का दोहराव हो सकती है। दर्जनों लोगों की जान जा सकती हैं। सैकड़ों परिवार बेघर हो सकते हैं और कइयों की जिंदगी बिखर सकता हैं। इसलिए स्थानीय लोगों की फतेहपुर के वर्तमान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और एसडीएम से मांग है कि अविलंब ऐसे गैरकानूनी बसों का परिचालन बंद करने की पहल करें और दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच करें।
फिर चली मौत की बस! फतेहपुर जिले के औंग थाना के तहत कानपुर रामा देवी से चलने वाली गैरकानूनी बसों में कभी भी हो सकता है हादसा
RELATED ARTICLES


