फतेहपुर (सं. भा.)। उन्नाव से गोमांस लादकर कानपुर जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खंदक में जाकर पलट गई। बोलेरो में चालक सहित चार लोग सवार थे। इसमें चालक सहित तीन भाग निकले। पुलिस को मौके में पहुंची और मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया। बोलेरो से एक लाइसेंसी रायफल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
कल्यानपुर थाना प्रभारी गणेश प्रसाद सिंह ने बताया उन्नाव से गोमांस लेकर कानपुर जाने के लिए निकली बोलेरो की सूचना मिली। बोलेरो का लोकेशन पता ही किया जा रहा था कि तभी सूचना आई कि बक्सर रोड से तेज रफ्तारी आई बोलेरो नूरपुर मोड़ के पास हाइवे में चढ़ते समय पलट गई। मौके में थाने से पुलिस फोर्स के अलावा पीआरवी की टीम भी पहुंची। बोलेरो के पास मौके में कानपुर नगर के शीशामऊ निवासी अरसद पुत्री तौफीक मिला। इसके पैर में चोट थी। बोलेरो की तलाशी ली गई तो इसमें ढाई क्विंटल गोमांस लदा मिला। बोलेरो के अंदर एक लाइसेंसी रायफल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। अरसद ने पूछताछ में बताया कि उन्नाव से बैल का मांस लेकर कानपुर जा रहे थे। अचानक बोलेरो पलट जाने पर उसके साथी जैद, कमाल व वसीम निवासी बेकमगंज कानपुर छोड़ कर भाग गए। उसके पैर में चोट होने के कारण वह भाग नहीं पाया। एसओ ने बताया चारों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम 3/5 व 207 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से पकड़े गए अरसद के पैद में चोट होने के कारण इलाज के लिए सीएचसी गोपालगंज ले जाया गया।


