spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमहिला की जलकर मौत, मुकदमा दर्ज

महिला की जलकर मौत, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर (सं. भा.)। गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में शनिवार को देर रात खाना बनाते समय लगी आग से महिला की मौत हो गई। मोहम्मदपुर गांव निवासिनी 22 वर्षीय मधू देवी पत्नी कैलाश यादव देर रात खाना बना रही थी। तभी उसके कपड़ों में आग लग गई। ससुरालीजनों ने किसी तरह से आग बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज दौरान मधू ने दम तोड़ दिया। खबर मिलने के बाद ललौली थाने के शिवरी गांव से आए पिता रघुनाथ सिंह ने बताया कि बेटी मधू की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व कैलाश यादव के साथ किया था। शादी के बाद से बेटी की सास रानी देवी, ननद लल्ली, ननदोई मुकेश व पति दहेज में नकदी व बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने सुनियोजित षड़यंत्र के तहत जलाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसओ धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत के मामले में चार ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा कायम कर लिया गया है। इसकी विवेचना सीओ कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com