spot_img
Homeमुंबईमालाड में भोजपुरी भाषा के मनोरंजनों में फैली अश्लीलता के खिलाफ सभा

मालाड में भोजपुरी भाषा के मनोरंजनों में फैली अश्लीलता के खिलाफ सभा

मुंबई (सं. भा.) | भोजपुरी ऑर्केस्ट्रा नाचों, फिल्म्स और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इन दिनों अश्लीलता अपने चरम पर है। इसके खिलाफ पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान ने एक व्यापक जन अभियान छेड़ रखा है। उत्तर प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्रियों को इस सिलसिले में संस्था द्वारा १० लाख लोगों के हस्ताक्षर से युक्त एक ज्ञापन भी दिया जा रहा है। ज्ञापन पर ऑनलाइन दस्तखत भी कराये जा रहे हैं |

इस अभियान के सिलसिले में २८ जुलाई को शाम ५ बजे से राजस्थान बैंक्वेट हाल, नवजीवन हाई स्कूल, रानी सतीमार्ग , मलाड ( पूर्व), मुंबई ४०००९७ में एक विचार सभा का भी आयोजन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता महाराष्ट्र के पूर्व नगर विकास मंत्री श्री चंद्रकांत त्रिपाठी करेंगे. विषय प्रवर्तन महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री श्री कृपाशंकर सिंह करेंगे। मुख्य अतिथि महाराष्ट्र की महिला व बाल विकास श्रीमती विद्या ठाकुर, विधायक प्रकाश सुर्वे और पूर्व मंत्री श्री आरिफ नसीम खान होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट सम्माननीय व्यक्तित्व हैं पूर्व मंत्री प्रो.जावेद खान होंगे  | इन दिनों भोजपुरी सिनेमा, म्यूजिक एलबम्स , भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और ऑर्केस्ट्रा नाच वगैरह में अश्लीलता चरम पर है। ऐसी परिस्थिति में स्त्रियों के लिए समता-समानता के संवैधानिक संकल्प को पूरा कर पाना तो दूर की बात है, लैंगिक न्याय, लैंगिक सम्वेदीकरण आदि के सामान्य से सामान्य कार्यक्रम भी सफल नहीं हो सकते। स्त्री के केवल शरीर होने की जो समझ बन रही है, एक अकेले उससे ही हज़ार बुराइयां जुडी हैं। अश्लीलता हमारी लोक संस्कृति के अपार भण्डार और सांस्कृतिक धरोहर को भी ख़त्म कर रही है। भाषा, साहित्य, रहन-सहन, जीवन शैली और नैतिक मूल्यों, सभी पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान इन परिस्थितियों को देखते हुए हमारी मांग है कि किन्हीं विशेष परिस्थितियों के सिवाय रात १० बजे के बाद होनेवाले ऑर्केस्ट्रा नाच वगैरह के सभी कार्यक्रमों पर रोक लगाई जाए। म्यूजिक वीडियो, एलबम्स, कैसेट आदि को सेंसर कराया जाए। भोजपुरी फिल्मों की सेंसर के नियम कड़े किये जाएँ और उन्हें ए सर्टिफिकेट देकर न पास किया जाए. और,आईपीसी व पुलिस एक्ट में अश्लीलता रोकने के जो प्रावधान हैं , उनका सख्ती से अनुपालन किया जाए।

साथ ही, डांस बारों में अश्लीलता रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने जो कानून बनाया है,उसकी तर्ज़ पर पूरी भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को इसके दायरे में लेते हुए अश्लीलता रोकने का एक सख्त कानून बनाया जाए। अधिक जानकारी के लिए ओम प्रकाश, सचिव, पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान (9029286661) से संपर्क कर सकते है |

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com